भाजपा का मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन आरम्भ,देश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बसंल ने मीरजापुर , फतेहपुर व मैनपुरी के सम्मेलन को किया सम्बोधित


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चों ने जिला स्तर पर अभियानों की शुरूआत कर दी है। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी ने डिजिटल माध्यमों से मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां व कोरोना के वैश्विक आपदाकाल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र लेकर जन संवाद का महाअभियान आरम्भ किया है। इसके साथ ही महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व जनजागरण का काम भी किया गया। आज अभियान के पहले दिन 64 जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन आयोजित हुए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित किया तो वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील  बंसल ने मिर्जापुर के किसान मोर्चा, फतेहपुर के पिछड़ा वर्ग मोर्चा व मैनपुरी के युवा मोर्चा सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मेलनों को सम्बोधित किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा के अनुसूचित मोर्चा जिला वर्चुअल सम्मेलन को भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर का स्मरण करके सम्बोधित करते हुए कहा कि डा. अम्बेडकर करोड़ो लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन अनुसूचित वर्ग के अधिकारों के लिए तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के संकल्प और देश की अखण्डता, एकता व सुरक्षा के लिए कडे व बडे फैसले लिए है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए मोदी सरकार पूर्णरूप से कार्यरत है। बजट में इस वर्ष अनुसूचित जाति के कल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए 53700 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है। अनुसूचित विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक स्कालरशिप में 2987 करोड़ रूपये का प्रवाधान किया गया है। प्री-मैट्रिक स्कालरशिप के लिए 700 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने भी पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित वर्ग की छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के छः वर्ष के कार्यकाल में 34 करोड़ से अधिक लोग बैकिंग व्यवस्था से जोडे़ गए, 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को रसोई गैस का निःशुल्क गैस कनेक्शन मिला, आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा, किसान सम्मान निधि से 14.5 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता, 18 हजार से अधिक गांवों में विद्युतीकरण करके गांव, गरीब, किसान, अनुसूचित, वंचित वर्ग की आर्थिक व सामाजिक उन्नति से उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है।
मोदी सरकार ने पिछले एक वर्ष में अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति करके, नागरिकता संशोधन कानून लागू करके व तीन तलाक पर कानून लाकर अपने संकल्प को पूरा किया। इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण का सपना संजोए करोड़ जन के स्वप्न के साथ पार्टी के संकल्प के भी पूर्ण होने का सुखद समय आया है। तो वहीं कोरोना संक्रमण के समय मोदी सरकार व योगी सरकार ने चुनौतियों का बेहतर ढ़ग से सामना किया है और 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज से विविध आयामों को गति देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भावी भारत के संकल्पों के लेकर आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि दी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अब और अधिक सजगता व जागरूकता की आवश्वकता है। ताकि भारत जीते और कोरोना हारे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मिर्जापुर के किसान मोर्चा, फतेहपुर के पिछड़ा वर्ग मोर्चा व मैनपुरी के युवा मोर्चा सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा देश वैश्विक महामारी के संकट से गुजर रहा है। हम सब इस महामारी से लड़ रहे है तथा किस प्रकार से लड़ा जाए उसकी तैयारी भी देश कर रहा है। आज दुनिया की तुलना में काफी हद तक हम अपने आप को बचा पाए है। इसका श्रेय मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सही समय पर लिए गए सही निर्णयों को जाता है। विकसित देशों की तुलना में महामारी का प्रभाव भारत में 60 प्रतिशत कम दिखता है। मृत्यु दर कम है व कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर ज्यादा है। सही समय पर लाॅकडाउन व सही नीतियों के कारण देश काफी हद तक सुरक्षित है।
श्री बंसल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना से हम सब अनभिज्ञ थे। तीन माह में कोरोना से लड़ने के लिए देश में 720 कोविड हाॅस्पिटल बन चुके है। प्रदेश में लगभग एक लाख आईसोलेशन बेड तैयार है। देश में 610 व प्रदेश में 22 टेस्टिंग लैब तैयार है। प्रदेश में रोजाना दस हजार टेस्ट की सुविधा हो चुकी है। इसी तरह पीपीई किट व एन95 माॅस्क का प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा से महामारी में भी गरीबों को जीवन-यापन सामान्य रहा। किसान सम्मान निधि, जनधन खातो में महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई। प्रदेश में ही लगभग 35 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने तथा राशन देने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ है इस उपलक्ष्य में मोर्चे के अभियान चल रहे है। जिन संकल्पों को लेकर हम वर्षों से संघर्ष करते रहे, कि कश्मीर से अलगाववाद व आंतकवाद समाप्त होना चाहिए, धारा 370 व 35ए समाप्त होना चाहिए, वह संकल्प  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सरकार में पूर्ण हुए। तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम बहनों को सामाजिक न्याय देने का काम मोदी जी ने किया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के साथ-साथ सीएए लागू कर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांगलादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दु, बौद्ध, सिख के सम्मान जनक जीवन की चिन्ता मोदी ने की है।
उन्होंने कहा कि प.दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि हर गांव तक शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य व बिजली पहुंचे अगर यह हो रहा है तो देश का विकास हो रहा है। आज दीनदयाल जी के विचारों को आत्मसात करके नरेन्द्र मोदी व योगी अपनी नीतियों से देश के गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है।  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें