धूल - मिट्टी ने किया व्यापारियों को परेशान 


लखनऊ। स्मार्ट सिटी की बाट जोह रहा लखनऊ सरकारी उदासीनता के कारण धूल - मिट्टी में सन गया है। व्यापारियों का दिन  दुकानों और सामानों की सफाई में ही बीत रहा है।


बताते चलें की भारत सरकार के स्मार्ट सिटी के लिस्ट में राजधानी लखनऊ का नाम भी है। इसी-क्रम में यहाँ सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रारम्भ हुआ,जिसके कारण शहर की सड़कों को खोदा गया लेकिन सीवर लाइन बिछाने के कई महीने बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई जिसके कारण धूल - मिट्टी ही सड़कों पर दिखाई दे रही है। ये खुदी हुई सड़कें जिलाधिकारी के निवास स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर है तो प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कार्यालय लोकभवन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।



ये सड़कें मकबरा रोड कहलाती है। मकबरा रोड,नाज़ा मार्केट क्षेत्र के कई व्यापारियों ने पूर्व में नगर निगम में शिकायत की लेकिन योगी राज में अधिकारी जरा कम सुनते है और वो भी व्यापारियों को तो कतई सुनना पसंद नहीं करते। योगी सरकार जहाँ बड़े - बड़े हाइवे बना रही है वहीँ शहर की सड़कों को गड्ढे में तब्दील होने का नजारा देख रही है।  


बारिश में यह सड़कें धान बोने लायक खेत की तरह हो जाती है। विगत हफ्ते हुए बारिश में इन सड़कों पर घुटने भर तक कीचड़ हो गया जिसकी वजह के कई चौपहिया वाहन नाले में फंस गए जिसे स्थानीय दुकानदारों की मदद से निकाला गया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें