दिल्ली देश की राजधानी, उस पर सभी का अधिकार - मायावती


बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अनलॉक -1 के तहत आज से जो भी स्थल व बाजार आदि खोले जा रहे हैं वहां जाने के लिए लोगों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। यदि बहुत जरुरी है तब वहां जाना चाहिए,वरना जाने से बचना चाहिए। बी.एस.पी. की उनके हित में यही सलाह है।


उन्होंने कहा दिल्ली देश की राजधानी है। यहाँ पूरे देश के लोग अपने जरुरी कार्यों से आते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है तो उसको यह कहकर कि वह दिल्ली का नहीं है इसलिए दिल्ली सरकार उसका इलाज़ नहीं होने देगी,यह अति - दुर्भाग्यपूर्ण। केंद्र को इसमें जरूर दखल देना चाहिए।  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें