गांव, गरीब, किसान सशक्त होगें तो भारत भी सशक्त होगा - सूर्य प्रताप शाही


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वाबलम्बी भारत, आत्मनिर्भर भारत और भारत को जगद्गुरू भारत बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि जब गांव, गरीब, किसान सशक्त होगें तो भारत भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण आई वैश्विक आपदा के संकट से देशवासियों को उबारने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकैज में किसानों के हित में लिए गए फैसलें कृषि और कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती से जुडे़ हुए है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। श्री शाही ने आज पार्टी द्वारा आयोजित प्रगतिशील किसानों के संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत हर्बल खेती, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन से जुडे़ हुए प्रयोगधर्मी किसानों को वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया।


श्री शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकैज से समाज के विभिन्न वर्गों के सम्पन्न व समृद्धशाली होने के साथ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को टिकाऊ और मजबूत करने की दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत बनाने का यह अवसर है। उन्होंने कोरोना के संकट में स्थानीय निर्माण, स्थानीय बाजार, स्थानीय सप्लाई चेन की अहमियत बताते हुए कहा कि लोकल ने ही हमारी मांग पूरी की। लोकल जिम्मेदारी भी है, जीवन मंत्र भी है। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना संकट के समय दिया गया आर्थिक पैकैज देश के विभिन्न वर्गो को तथा आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को सपोर्ट देगा।


श्री शाही ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां सबसे अधिक पशु है मोदी सरकार 53 करोड़ पशुओं की टीकाकरण की योजना लेकर आई है। इस पर लगभग 13 हजार 343 करोड़ रूपये खर्च होगें। जिससे मुँहपका, खुरपका जैसे रोगों से मुक्ति मिलेगी। दूध का उत्पादन बढे़गा। उन्होंने कहा कि हर्बल पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 4 हजार करोड़ रूपये की योजना सरकार ने तैयार की है इन पौधों की दुनियांभर में मांग है। लगभग 10 लाख हेक्टेएअर में हर्बल पौधों की खेती होगी। जिससे किसानों को अतिरिक्त 5 हजार करोड़ रूपये की आय होगी। गंगा किनारे 8 सौ हेक्टेएअर भूमि पर हर्बल प्रोडक्टस के लिए काॅरिडोर बनाया जाएगा।  इसी तरह मधुमक्खी पालन के लिए 5 सौ करोड़ रूपये की सहायता उपलब्ध करायी गई है।


श्री शाही ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा व निवेश बढ़ाने तथा किसानों को उत्पादन की सही कीमत मिले और दूसरे राज्यों में भी जाकर उत्पादन बेच सके उसके लिए कानून में बदलाव किया गया है। जोखिम रहित खेती के लिए उपाय किये जा रहे है, इसके आलावा फसल की गुणवत्ता का मानकीकरण किया जा रहा है। कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रूपये निवेश की घोषणा खेत, खलिहान व किसान की आर्थिक मजबूती की आधारशिला रखेगा। किसान को आर्थिक पैकैज के समुचित उपयोग से कृषि के स्वरूप को बदलने की चुनौती स्वीकार करनी है। मोदी सरकार ने 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिये है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 8.19 करोड़ किसानों को 16394 करोड़ रूपये किसानों के खाते में पहुंचाए गए है। इसके साथ ही जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना के द्वारा मोदी सरकार सतत गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए काम कर रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों पर केन्द्रित सामाजिक सुरक्षा की सबसे बड़ी योजना लागू कर रही है। भाजपा के इस वर्चुअल सम्मेलन के आयोजक दिनेश दूबे रहे जबकि संचालन प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने किया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें