हमारे प्रदेश अध्यक्ष को मिलेगा इंसाफ - मुकेश सिंह चैहान


लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग को लेकर लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरने का आयोजन किया गया किन्तु धरना देने जाते समय प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा सैंकड़ों कांग्रेसजनों को जबर्दस्ती गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया। जहां से देर सायं रिहा किया गया।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।


श्री चैहान ने कहा हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।


श्री चैहान ने कहा कि मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा।


गिरफ्तार होने वालों में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, रमेश शुक्ला, प्रमोद सिंह, अनीस अंसारी, अभिमन्यु सिंह, दिलप्रीत सिंह,  संजय शर्मा, वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजेश सिंह काली, डा0 शहजाद आलम, आर0बी0 सिंह, शाहिद अली, इस्लाम अली, रईस अहमद, रंजीत कुमार, मुशर्रफ इमाम, संजय श्रीवास्तव, प्रभात गुप्ता, संजय कश्यप, अकबर खान, प्रदीप कनौजिया, हनुमान गौतम, रोशन यादव, संदीप पाल, मासूक अली, सुरेश पाल, राजेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानन्द, मुन्ना लाल भारती, सुशील तिवारी सोनू पंडित, वीरेन्द्र यादव, पी0के0 गुप्ता, राजेश गौतम, गिरजाशंकर जायसवाल, जीवन श्रीवास्तव, शोएब खान, आलेख पाण्डेय, दुर्गविजय सिंह, शिवम त्रिपाठी, ज्ञानेश शुक्ला, अनस रहमान, संदीप पाल, लकी कुमार, मो0 तारिक एवं कार्तिकेय शुक्ला सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें