मध्य उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय बैठक संपन्न - ओंकार सिंह


राष्ट्रीय सचिव मध्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर  मसूद अहमद की उपस्थिति में  जूम ऐप के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर  रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद माननीय जयंत चौधरी ने मध्य उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद कर संगठन के हालचाल जाना। राष्ट्रीय सचिव मध्य यूपी के प्रभारी ओंकार सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से सभी क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मध्य यूपी के प्रभारी ओंकार सिंह ने जयंत चौधरी से तराई क्षेत्र में बाढ़ आयोग गठन करने  की मांग उठाई। श्री सिंह ने कहा कोरोना काल में श्रमिक मजदूरों एवं मिडिल क्लास की कमर टूट गई है जिसे आर्थिक पैकेज दिए जाने की भी मांग उठाई। 


अवध क्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य उत्तर प्रदेश जितेंद्र सिंह ने बैठक में कहा कि 2017 में मध्य यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद तूफानी दौरा कर  पूरी क्षमता के साथ संगठन को चुस्त दुरुस्त करने का काम किया था। जिसका प्रभाव 2022 विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेंट्रल यूपी में रालोद का संगठन मजबूत होने से बुंदेलखंड पूर्वांचल और पश्चिम उत्तर प्रदेश को बल मिलेगा। 


तराई क्षेत्र के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने तराई क्षेत्र के सभी जिलों को मजबूत करने की वचनबद्धता दोहराई। कानपुर क्षेत्र के अध्यक्ष को अनुपस्थित जिला अध्यक्षों से  पुनः संपर्क करने को कहा गया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें