मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों का प्रयोग रहा सफल - भाजपा


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष के ऐतिहासिक निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा लेकर जनसंपर्क व जनसंवाद का अभियान आरम्भ किया। चरणवद्ध चले अभियान में पार्टी के सभी मोर्चो ने डिजिटल माध्यमों से वर्चुअल सम्मेलन करके जनसंवाद किया। चार जून से दस जून तक चले 395 मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों से मोदी सरकार की उपलब्धियां व कोरोना के वैश्विक आपदाकाल में आत्मनिर्भर भारत से स्वदेशी, स्वाबलम्बी व समृद्ध भारत का मंत्र भी जन-जन तक पहुंचा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की योजना से प्रारम्भ किये गये मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों का प्रयोग सफल रहा और कोरोना संक्रमण काल में आगामी कार्यक्रमों व संपर्क-संवाद के लिए डिजिटल प्लेटफार्म तैयार हुआ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों की समीक्षा बैठक में कहा कि युवा, महिला, किसान, पिछड़ा व अनुसूचित मोर्चो ने प्रदेश के 75 जिलों में वर्चुअल सम्मेलनों से जनसंवाद का सफल आयोजन किया और इन पांच मोर्चो ने प्रदेश में 375 मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, ऐतिहासिक निर्णयों, कोरोना जनजागरण तथा प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों का आयोजन करते हुए सफलतम 18 सम्मेलनों का आयोजन किया। तो वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भी प्रदेश में 2 वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जनसमान्य तक पहुंचाया। प्रदेश में 51927 लोग वर्चुअल सम्मेलनों के माध्यम से जुड़े और उन्होंने वक्ताओं से सीधा संवाद किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संगठनात्मक कार्यो के लिए नित नूतन प्रयोग करते रहते है, उनका यह डिजिटल प्रयोग भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों का आधार बनेगा। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की यह जीवटता है कि वह परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालते हुए संगठन के कार्य में सतत लगे रहते है। कोरोना संक्रमण काल में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यमों के बेहतर प्रयोग से जनसंवाद, जनसंपर्क व जनजागरण का कार्य किया। उन्होंने कहा कि 175 वक्ताओं ने मोर्चा सम्मेलनों में संगठनात्मक कार्यो, सरकार की उपलब्ध्यिों की जानकारी देने के साथ जनमानस से सीधा संवाद करने का काम भी किया। उन्होंने मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकताओं को सम्मेलनों के सफल क्रियान्वयन के लिए साधुवाद दिया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें