मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों से मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ भाजपा करेगी जनसंवाद


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के दरबार में लेकर पहुंचेगी। पार्टी के मोर्चे प्रदेश के सभी प्रशासनिक जिलों में सम्मेलनों के माध्यम से मोदी सरकार के काम-काज को लेकर जाएगें। तो वहीं वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगें। आज सभी जिला ईकाईयों में सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण करते हुए एप डाउनलोड करवाने का काम किया गया तथा जिले की आईटी टीम ने सम्मेलन की लिए अपनी तैयारियां भी पूरी की। चार जून से दस जून तक चलने वाले सम्मेलनों में कल से जिला स्तर पर मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन प्रारम्भ होगें। पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे 5 जून को प्रदेश में 64 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें। जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों को प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा सांसद व विधायक सम्बोधित करेगें।
जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों के क्रम में 5 जून को आगरा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सम्बोधित करेगें तो वहीं मैनपुरी युवा मोर्चो सम्मेलन, मिर्जापुर किसान मोर्चो सम्मेलन व फतेहपुर पिछड़ावर्ग मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करेगें।  
इसीक्रम में 5 जून को बरेली के किसान मोर्चो सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री संजीव वालियान, तो वहीं बदायूं के युवा मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोण्डा किसान मोर्चा सम्मेलन को गोबिन्द नारायण शुक्ला, अलीगढ़ किसान मोर्चा सम्मेलन को पंकज सिंह सम्बोधित करेगें। इसी प्रकार झांसी के किसान मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एटा किसान मोर्चा सम्मेलन को सुरेश राणा, चित्रकूट किसान मोर्चा सम्मेलन को भूपेन्द्र सिंह चैधरी, मेरठ युवा मोर्चा सम्मेलन को सतीश द्विवेदी, बदायूं महिला मोर्चा सम्मेलन को नीलिमा कटियार, मैनपुरी महिला मोर्चा सम्मेलन को स्वाति सिंह, एटा पिछड़ावर्ग मोर्चा सम्मेलन को गिरीश चन्द्र यादव सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। गोरखपुर महिला मोर्चा सम्मेलन को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, सुलतानपुर के अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, मेरठ के अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को मोर्चा अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।
इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता 5 जून से सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां, संगठन के कार्य तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें