परिवार सम्पर्क अभियान का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया शुभारम्भ


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संवाद सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार-2 के पहले वर्ष के ऐतिहासिक निर्णयों व जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनसम्पर्क से जनसंवाद करते हुए प्रदेश में आज परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ हुआ। प्रदेश में बूथ स्तर पर डोर टू डोर परिवार सम्पर्क अभियान को प्रारम्भ करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ के उत्तरी मण्डल के मनकामेश्वर वार्ड, बूथ नम्बर 153, बाबूगंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की चिट्ठी घर-घर पहुंचाकर सम्पर्क किया।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि देश के जनमानस ने जिन अपेक्षाओं के साथ नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री बनाया उन अपेक्षाओं को पूरा करते हुए मोदी कांग्रेस द्वारा की गई ऐतिहासिक भूलों को भी सुधारने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति के साथ कश्मीर में खुशहाली का रास्ता खुला। आंतकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए भारतीय सेना अभियान में लगी हुई है। ताकि अलगाववाद, आंतकवाद की फैक्ट्रियां बन्द हो और कश्मीर में विकास की संभावनाओं को पंख लग सके।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्र्यापण करके परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ करते हुए कहा कि पाकिस्तान बांगलादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दु, सिख, बौद्ध आदि दशकों से शरणार्थी के रूप में संवैधानिक अधिकारों से वंचित होकर रह रहे थे। उनको भारत की नागरिकता देकर मोदी ने मानवता का काम किया। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली और सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिला। श्री सिंह ने कहा कि मोदी ने सरकार की योजनाओं को गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए समर्पित किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था हुई, उज्ज्वला योजना से गरीब महिलाओं के घर तक निःशुल्क गैस कनैक्शन पहुंचा, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, बिजली के कनैक्शन से गांव-गरीब का लाभ हुआ इन्हीं योजनाओं और निर्णयों को लेकर भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान पर सभी के द्वार तक पहुंच रही है। परिवार सम्पर्क अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी रहे।  


प्रदेश भर में शुरू किए गए परिवार सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता हर बूथ पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र को घर-घर पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही केन्द्र सरकार-2 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के साथ प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर परिवार सम्पर्क अभियान डोर टू डोर सम्पर्क के साथ आगे बढ़ रहा है। अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सांसद, विधायक, केन्द्र व राज्य के मंत्री विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सदस्य सहित सेक्टर अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर सम्पर्क कर रहे है। अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता अभियान के दौरान फिजिकल डिस्टेंस के साथ माॅस्क लगाकर व सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए शासन व प्रशासन द्वारा लागू किये गए सभी नियमों का शतप्रतिशत पालन कर रहे है।


पार्टी द्वारा शुरू किये गए परिवार सम्पर्क अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह लाजपतनगर, गाजियाबाद व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अमौली, फतेहपुर में परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा शामली, चेतन चैहान अमरोहा, डा. महेन्द्र सिंह लखनऊ जिला, ब्रजेश पाठक लखनऊ महानगर, अनिल राजभर वाराणसी जिला, नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़, सतीश महाना कानपुर दक्षिण, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, कमलारानी वरूण कानपुर ग्रामीण में परिवार संपर्क अभियान के तहत सम्पर्क किया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल अग्रवाल मुजफ्फरनगर, श्रीमती स्वाति सिंह लखनऊ जिला, श्रीराम चैहान संतकबीरनगर, राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुलन्दशहर, रमाशंकर पटेल मिर्जापुर, सुरेश पासी अमेठी, चैधरी उदयभान सिंह आगरा जिला, डा0 जीएस धर्मेश आगरा महानगर, संदीप सिंह अलीगढ़ जिला व महेश गुप्ता बदायूं, नीलिमा कटियार कानपुर महानगर, अजीत पाल कानपुर देहात, राजेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी फतेहपुर, लाखन सिंह राजपूत औरैया, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर व आनंद सरोज शुक्ला बलिया में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान में सहभागिता की।


अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर कौशाम्बी, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य वाराणसी जिला, शिवनाथ यादव वाराणसी महानगर, पदमसेन चैधरी बहराइच, रंजना उपाध्याय चित्रकूट, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह नोएडा महानगर, विद्यासागर सोनकर जौनपुर, सलिल विश्नोई कानपुर महानगर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी मेरठ जिला, अंजुला माहौर आगरा महानगर, वाईपी सिंह हापुड़, शंकर गिरी वाराणसी महानगर, प्रकाश पाल कानपुर दक्षिण, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष कौशल किशोर बख्शी का तालाब लखनऊ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा सीतापुर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मेरठ महानगर, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजनीकांत महेश्वरी कासगंज, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्वत वाराणसी महानगर, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह कानपुर महानगर व गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह गोरखपुर महानगर में परिवार संपर्क अभियान में मोदी जी की चिट्ठी के साथ घर-घर पहुंचे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें