प्रदेश में अब 1932 हॉटस्पॉट हो गए हैं, इनमें 9,82,474 मकान हैं - अपर मुख्य सचिव ,गृह


लखनऊ।कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने साझा प्रेसवार्ता की।


अपर मुख्य सचिव ,गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी का बयान-


शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस के कार्य को बढ़ाने और टेस्टिंग के रिजल्ट को भी जल्दी देने का निर्देश मुख्यमंत्री ने आज दिया है।अब तक 1633 से अधिक ट्रेन प्रदेश में आई हैं जिनमें 22 लाख 14 हजार से ज्यादा लोग प्रदेश में आए हैं, आज कोई भी ट्रेन प्रदेश में नहीं आ रही। पराली जलाने की घटना न हो, आगे योजना लाई जाए जिससे खेतों से पराली को इकट्ठा करके उसका इस्तमाल किया जाए, इसपर भी आज चर्चा हुई। प्रदेश में अब 1932 हॉटस्पॉट हो गए हैं, इनमें 9,82,474 मकान हैं। जिसमें 55,93,656 लोग रह रहे हैं, अब तक हॉटस्पॉट में 4 हजार 158 लोग पॉजिटिव हैं।गेंहू क्रय अब रिकॉर्ड 357.06 लाख क्विंटल किया गया है।इसमें से MSP पर जो गेंहू सीधा खरीदा जाता है वह 277.86 लाख क्विंटल खरीदा गया है और मंडियों में 79.20 लाख क्विंटल खरीदा गया है।



प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान -


कल 13,236 सैंपल की जांच की गई। ये अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। जल्द ही हम टेस्टिंग को 15 हजार प्रति दिन तक पहुंचाएंगे ,प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 4320 है। पूरी तरह ठीक होकर 6344 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब तक संक्रमण से 283 लोगों की मौत हुई है। 5-5 सैंपल के कल 1113 पूल लगाए गए जिसमें से 113 में पॉजिटिविटी पाई गई। 10-10 सैंपल के 183 पूल लगाए गए जिसमें से 21 में पॉजिटिविटी पाई गई। आशा वर्करस के द्वारा अब तक 13 लाख 89 हजार 136 प्रवासी श्रमिकों/ कामगारों को ट्रैक किया गया है इनमें से 1299 लक्षणात्मक पाए गए हैं। उनका सैंपल लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें