राम फिर अवतरित होंगे, दुष्टों का संहार करेंगे - रामगोविंद चौधरी


लखनऊ। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है। राम हमारे इष्ट देव है, बीजेपी के लिए राम वोट देव हैं। बीजेपी ने नारा दिया था अब की ना भ्रष्टाचार ना गुंडाराज,69000 शिक्षकों की भर्ती में इतना बड़ा घोटाला हुआ अंदाजा लगाना मुश्किल है।एक लड़की 25-25 स्कूलों से वेतन उठा रही है। पहले भी शिक्षकों की भर्ती में घोटाले का खुलासा हुआ था। भ्रष्ट आचरण करने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया,जितनी परीक्षाएं हुई लेखपाल, पशुधन,जल निगम सब में पेपर आउट हुए,जो भी परीक्षाएं हुई सब में घोटाला हुआ। राम भक्त सरकार ने मंदिर,मस्जिद ,गिरजाघर ,गुरुद्वारे बंद कर दिए, शराब बिक्री की छूट दे दी। लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। बीजेपी को सोचना चाहिए कि राम उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। राम फिर अवतरित होंगे, दुष्टों का संहार करेंगे। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें