सेवा से घबराई योगी सरकार - ललन कुमार


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह चल रहा है। पूरे प्रदेश में हजारों कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वे लोगों की सेवा कर रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमें सेवा से नहीं रोक सकती।

प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं। पूरे सूबे के गली गली गांव गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी। भाजपा की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन मोहित पांडेय ने बताया कि आज  2 बजे दिन से ट्विटर पर '#यूपी_मांगे_ अजय _लल्लू _की _ रिहाई’  के नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें