शासकीय जमीनों को भू माफियाओं से मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जनपद लखनऊ के सभी शासकीय भूमि के संरक्षण के निर्देश विगत् दिनों दिए थे। इसके क्रम में तहसील क्षेत्र के गांवों में करोड़ो की जमीन पर से कब्जे हटाये गए।
उप जिलाधिकारी, बी0के0टी0 के निर्देशन में ग्राम अस्ति व सिवा में आज 4.477 हे0 खलिहान भूमि पर पक्की दीवार बना कर कब्ज़ा किया गया था जिसको गिरा कर अवमुक्त कराया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ 6 लाख 87 हज़ार होगा।
इसके अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, मोहनलालगंज के निर्देशन में ग्राम परेठा में खुली सीमा पर गाटा संख्या 1278 रकबा 3.637 व खुजौली गाटा संख्या 319 काबा दशमलव 114 क्रमशाह पशु चरवा नवीन परती की भूमि अवमुक्त कराई गई। तहसील मोहनलालगंज स्थित ग्राम डलौना, भसंडा, राती, सिकंदरपुर अमोलिया, परेठा व खुजौली में कुल 9.269 हे भूमि जिसका बाजार मूल्य 28 करोड़ 68 लाख 22हजार 7 सौ होगा। उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त करायी गयी।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत अभी तक लगभग 197.583 हे0 हे0 भूमि अवमुक्त कराई जा चुकी है जिसकी जिलाधिकारी सर्किल रेट के आधार पर मूल्य लगभग 305 करोड़ 50 लाख रुपये है। तहसीलवार अवमुक्त कराई गई भूमि का विवरण निम्नवत है:-
1) सदर 30.861 हे0 मूल्य 84 करोड़ 70 लाख
2) मोहनलालगंज 62.524 हे0 मूल्य 57 करोड़ 62 लाख
3) मलिहाबाद 40.847 हे0 मूल्य 18 करोड़ 72 लाख
4) बी0के0टी0 39.848 हे0 मूल्य 27 करोड़ 32 लाख
5) सरोजनीनगर 23.503 हे0 मूल्य 117 करोड़ 14 लाख
जिलाधिकारी ने निरंतर अभियान जारी रखते हुए भूमाफियाओं और शासकीय जमीनों पर नियम विरूद्ध कब्जा करने वाले लोगों पर दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमियों को संरक्षित कराने के सख्त निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए हैं।