शहर महिला कांग्रेस लखनऊ की अध्यक्षा ने की जरूरतमंदों की मदद


लखनऊ। शहर महिला कांग्रेस लखनऊ की अध्यक्षा गजाला सिद्दीकी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया, उन्होंने गरिमा प्रोग्राम के अंतर्गत जरूरतमंदों की मदद की ,जिसमें औरतों और लड़कियों को उनकी जरूरत का सामान वितरित किया गया। गजाला सिद्दीकी ने नजरबाग, ओडियन सिनेमा, केसरी खेड़ा, मानस नगर और न्यू इंद्रलोक कॉलोनी में लड़कियों एवं महिलाओं को जरूरत का सामान मुहैया कराया।
जिन चीजों की सहायता लड़कियों एवं महिलाओं को दी गई उसमें मुख्य रूप से सैनिटरी नैपकिंस इत्यादि सामान थे।लाकडाउन के इस संकट की घड़ी में जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौके पर जब लोगों के रोजगार खत्म हो गए कमाने का साधन नहीं रहा, ऐसे में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा गजाला सिद्दीकी द्वारा यह सहायता कार्यक्रम एक सराहनीय कार्य है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें