टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड,आज प्रदेश में 502 नए कोरोना केस आये सामने


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे ज्यादा 502 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।



इन 502 मरीजों के साथ ही प्रदेश में आज शाम 6:00 बजे तक कुल 9733 कोरोना के पॉजिटिव केस आ चुके हैं।



अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 5648 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, आज विभिन्न जनपदों से 209 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 



पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 257 लोगों की दुःखद मौत भी हो चुकी है, जिसमें बीते 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई है, प्रदेश में अभी भी कोरोना के 3828 एक्टिव केस हैं।


(शिवसागर सिंह चौहान)


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें