भूमि सम्बन्धी विवाद का सम्बन्धित अधिकारी करे 30 जुलाई तक निस्तारण - अपर मुख्य सचिव, गृह


लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी लोकभवन स्थित कमान्ड सेंटर में आयोजित एरोड्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण चैधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सम्भावित आपात स्थितियों जैसे एयरक्राफ़्ट हाइजैकिंग आदि से निपटने से सम्बन्धित व्यवस्था की समीक्षा की।  

बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि चैधरी चरण सिंह पत्तन पर यात्रियों को बेहतर सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक इंतजाम प्राथमिकता से कराये जाय। उन्होंने पत्तन पर कराये जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि पत्तन की कुछ भूमि सम्बन्धी विवाद से निर्माण कार्य में व्यवधान आ रहा है। इस पर श्री अवस्थी ने इस भूमि सम्बन्धी विवाद के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर 30 जुलाई 2020 तक इस भूमि सम्बन्धी विवाद का समाधान सुनिश्चित कराये। 

श्री अवस्थी ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि लखनऊ एयरपोर्ट पर स्थापित कोविड-19 हेल्प डेस्क पर पल्स आक्सी मीटर, थर्मल स्कैनर आदि की व्यवस्था करायी जायी तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। प्रत्येक यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाय तथा आवश्यकतानुसार पल्स आक्सी मीटर का भी प्रयोग किया जाय। साथ ही पत्तन पर स्थापित कोविड-19 डेस्क की जानकारी आने-जाने  वाले यात्रियों को दी जाय। श्री अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी भी तरीके से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 की दशा में संदिग्ध लगता है तो तत्काल उसको पहचान कर उसकी जांच करायी जाय।


अपर मुख्य सचिव ने लखनऊ विमानक्षेत्र के नये ले आउट के अनुसार राज्य पुलिस के मोर्चा को एटीएस के प्रतिनिधि को सम्मिलित करते हुए नाका के स्थान को चिन्हित कर टर्मिनल-3 के फेस-1 का निर्माण कार्य दिसम्बर 2020 तक पूरे करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें