राज्यपाल को लखनऊ ड्रगिस्ट एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन ने 10,000 नग फेस मास्क एवं 1,000 नग सेनेटाइजर किया भेंट


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज यहां राजभवन में लखनऊ ड्रगिस्ट एण्ड केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जय सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भेंट कर 10,000 नग फेस मास्क एवं 1,000 नग सेनेटाइजर भेंट किया। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेस मास्क व सेनेटाइजर को जरूरतमंद संस्थाओं में वितरित किया जाए।


इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सुदीप दुबे, सी0एम0 दुबे, अखिल जय सिंह, विकास रस्तोगी, प्रदीप चन्द्र जैन, औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार एवं माधुरी सिंह भी उपस्थित थी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें