आईवरमेक्टिन टेबलेट का प्रयोग सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से करना है - जिलाधिकारी

लखनऊ। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया कि यदि आपके यहा कोई कोरोना पाज़िटिव व्यक्ति पाया जाता है तो सबसे पहले आपको क्या करना है।
       इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर सभी के साथ शेयर किया गया।
1-     0522-4523000
2-     0522-2610145
       यहां फोन करके सभी जानकारी ली जा सकती है। यह सेवा 24*7 उपलब्ध है।
          इसके अलावा जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, उसके लिए हेलो डाक्टर सेवा का नम्बर भी बताया गया:-
        0522-3515700 
          इस नम्बर पर फोन करके होम आइसोलेशन के पेशेंट  दवा मंगा सकते हैं एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आईवरमेक्टिन टेबलेट का प्रयोग सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से करने हेतु कहा गया। CMO लखनऊ द्वारा भी इसका प्रयोग करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बड़े व्यक्ति को 12mg का एवं बच्चों को 6mg का टेबलेट रात के खाने के 2 घंटे बाद लेना है। उसके बाद सातवें दिन एवं उसके बाद 30 दिन पर लेना है । यह टेबलेट एलडीए द्वारा प्रत्येक अपार्टमेंट को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। लखनऊ के सभी मेडिकल स्टोर पर भी यह दवा उपलब्ध है ऐसा अवगत कराया गया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें