बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर , ढहाया गया अवैध कब्जा


लखनऊ। माफिया तथा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण तथा संपत्ति पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। वाराणसी, मऊ व गाजीपुर के बाद अब लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर हैं।


पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। अब प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। ये इमारते उनके बेटों के नाम दर्ज है। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।


प्रदेश में माफियाओं की बेनामी संपत्तियों की जांच में जुटे अफसरों ने मुख्तार अंसारी के परिवारजनों को रडार पर लिया है। अब हजरतगंज व उससे जुड़े इलाकों की 19 संपत्तियों में अब मुख्तार को खंगाला जा रहा है। इसमें बारह संपत्तियां हजरतगंज-रामतीर्थ वार्ड और नौ संपत्तियां राजा राममोहन राय वार्ड में हैं।


लखनऊ में आज डालीबाग में मुख्तार अंसारी के दो अवैध टावर को जमींदोज कर दिया गया। मुख्तार के दोनों पुत्रों ने इस कार्रवाई का काफी विरोध किया, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माण को गिरा दिया। इतना ही नहीं, इस निर्माण को गिराने में जितना भी खर्च आया है, उसकी भी वसूली मुख्तार अंसारी से होगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें