जवान रवि कुमार सिंह के परिजनों को 50 लाख आर्थिक मदद की घोषणा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर के जवान रवि कुमार सिंह के परिजनों को 50 लाख आर्थिक मदद की घोषणा की। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जिले में एक सड़क का नाम शहीद के नाम पर रखने की भी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान 4 जवान हुए हैं शहीद। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें