पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया शोक


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेता प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने श्री मुखर्जी के संतप्त परिवार के प्रति संवदेना व्यक्त की है।


प्रणव मुखर्जी भारत रत्न से सम्मानित केन्द्र सरकार में रक्षा, विदेश तथा वित्त मंत्री रहे थे। देश की सक्रिय राजनीति में वे 50 वर्षों तक सक्रिय रहे। वे कई दिनों से कोमा में थे। आज उनका 84 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सैनिक अस्पताल में निधन हो गया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें