राज्यपाल ने मंत्री कमल रानी के निधन पर किया दुःख व्यक्त
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल की ओर से जिलाधिकारी कानपुर द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि कमल रानी का आकस्मिक निधन स्तब्धकारी है। वे लोकसभा के सदस्य के रूप में काफी सक्रिय रही। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।