राममय हुआ देश , मुख्यमंत्री आवास में भी दीपोत्सव


लखनऊ। वर्षों की मुराद पूरी होने की खुशी क्या होती कोई आज भारत आकर देखें। 500 वर्षों से चल रहे संघर्ष पर आज विराम लग गया। राममंदिर जो इस देश के करोड़ों लोगों का सपना था आज भूमि पूजन के साथ ही साकार हो गया। अब इन्तजार भव्य मंदिर का है और वह भी बहुत जल्द बनकर तैयार हो जायेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की अनन्त यात्रा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस अयोध्या की यात्रा की जहाँ कोई भी मुख्यमंत्री भूल से भी नहीं गए। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत सफल हुई। आज प्रभु श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हो गया। जिस खुशी में आज मुख्यमंत्री आवास को भी सजाया गया और दीपोत्सव मनाया गया। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव