युग दृष्टा और 21वीं सदी के महानायक थे स्व0 राजीव गांधी - प्रमोद तिवारी


लखनऊ। भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनायी गयी। सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।


जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी युग दृष्टा थे। उन्होने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। देश के सामने जब नेतृत्व का संकट आ पड़ा था उस समय कम उम्र में ही उन्होने देश की बागडोर संभाली और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किया और विश्व पटल पर देश को स्थापित किया। 18 वर्ष का मताधिकार देकर जहां उन्होने राजनीतिक तौर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की वहीं सत्ता का विकेन्द्रीकरण और पंचायती राज कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होने कहा कि कम्प्यूटर और सूचना क्रान्ति की तकनीक को भारत में लाकर उन्होने विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र के बराबर खड़ा कर दिया। सूचना क्रान्ति ने देश को एक नया आयाम दिया। आज देश उसी सूचना क्रान्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता-अखण्डता के लिए राजीव जी के पंजाब, मिजोरम और असम के समझौते ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होने कहा कि राजीव जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। आज के दिन हम सभी को राजीव जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।


इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक कृष्णा रावत, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक ललन कुमार, डा0 उमाशंकर पाण्डेय,बृजेन्द्र कुमार सिंह, उबैद नासिर, मनोज यादव, रमेश शुक्ला, राजेश सिंह काली, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह चैहान, आरती बाजपेयी, सुशीला शर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अरशी रजा, रमेश मिश्रा, अंशू अवस्थी, रफत फातिमा, संजय सिंह, रमाशंकर द्विवेदी, प्रदीप कनौजिया, मनोज तिवारी, मुन्ना लाल भारती, इरशाद अली, शमशाद आलम, डी0एस0 तिवारी, राजू सैनी, विशम सिंह, अजय श्रीवास्तव अज्जू, अयूब सिद्दीकी, अमित सिन्हा, विभा त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, स्वतंत्र शुक्ला, निशांत परवेज, मुस्कान बाजपेयी, मो0 शोएब, शिप्रा अवस्थी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

 

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें