130 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है - स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। पंडित दीनदयाल की जो विचारधारा थी उसी पर चलते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में सेवा भाव की संस्कृति विकसित हुई। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 6 वर्षों में पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सिद्धांत के आधार पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को मूल मंत्र बना कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता में सभी के सुख की चिंता होती है। इस योजना का उद्देश्य 130 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजना भी गांव गरीब किसान और जन-जन के कल्याण को समर्पित है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को वर्चुअल वेबिनार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प लेकर आजमगढ़ के नागरिकों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय वर्चुअल संवाद के दूसरे दिन आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा महानगर व डा. दिनेश शर्मा ने वाराणसी महानगर के वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से सम्बोधित किया। पार्टी के पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी आज जिला स्तर पर आयोजित वेबिनार को सम्बोधित किया।  


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने हमेशा राष्ट्र को राजनीतिक नहीं सांस्कृतिक इकाई माना लेकिन राजनीतिक रूप से वह राष्ट्रीय अखंडता के प्रबलतम समर्थक रहे। उनके सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का काम किया और दशकों से विकास की राह देख रहे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए शांति,न्याय और समृद्धि का मार्ग खुला। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कड़े और बड़े फैसले लेकर करोड़ो देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति की है। जिन कामों की हमारे बड़े-बुजुर्ग पिछले 70 वर्षों से सिर्फ कल्पना कर सकते थे वह काम पिछले एक वर्ष में पूरी मजबूती के साथ किए गए है, फिर चाहे वह धारा 370 समाप्त करना हो प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ हुआ, नागरिकता संशोधन कानून हो, ट्रिपल तलाक की प्रथा को खत्म करना हो। सभी फैसले मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति और इरादों के कारण लिए जा सके।  यह फैसले भारत के इतिहास में हमेशा ही स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे।


स्वतंत्र देव सिंह ने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आत्मनिर्भर भारत पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ऐतिहासिक घोषणा की थी और पण्डित दीनदयाल के ही दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए भावी भारत के संकल्पों को लेकर इस दृष्टि से 21वीं सदी को हिंदुस्तान की सदी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस पैकेज की घोषणा के बाद से ही विविध आयामों को नई गति मिलना शुरू हुई। यह महामारी समस्त देशवासियों को जोड़ने का एक सन्देश लेकर आई है और कई नए अवसर भी।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समयबद्ध व दृढ़ फैसलों के कारण हमारा देश वर्तमान में इस महामारी से लड़ाई में एक बेहतर स्थिति में पहुँचा है। 25 मार्च को लॉकडाउन करने वाली उनकी दूरदर्शी नीति को पूरी दुनिया द्वारा सराहा गया और अपनाया भी गया। आकड़े बताते है कि पूरे विश्व में भारत की मृत्यु दर सबसे कम है और अब सरकार ने इस दर को और भी नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की जिसके अंतर्गत देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को नवम्बर महीने तक 5 किलो गेहू या 5 किलो चावल निःशुल्क सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही देश के प्रत्येक गरीब परिवार को हर महीने 1 किलो चना भी मुफ्त में दिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 2 विधेयकों के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। किसानों के जीवन की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव लाने वाले इस निर्णय के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को धन्यवाद देता हूँ। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने किसानों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।


श्री सिंह ने कहा कि किसानों को भरोसा दिलाया यह विधेयक 70 वर्षो से हमारे अन्नदाताओं के होने वाले शोषण को समाप्त कर एक नई व सुगम व्यवस्था को स्थापित करेंगे। पूर्व में किसानों को अपनी फसलों का भुगतान लेने में अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अपितु हाल ही में पारित हुए विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक व्यापारी को उसी दिन या अधिकतम तीन कार्य दिवसों के भीतर ही किसान की फसल का भुगतान करना पड़ेगा।


प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना मुजफ्फरनगर, मुकुट विहारी वर्मा गोरखपुर जिला, रमापति शास्त्री बांदा, स्वाती सिंह मऊ, दारा सिंह चैहान गाजीपुर, आनन्द स्वरूप शुक्ला सोनभद्र, अनिल शर्मा कासगंज, महेश गुप्ता झांसी, जय प्रताप सिंह महोबा, चैधरी उदयभान सिंह फर्रूखाबाद, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह सहारनपुर जिला, रविन्द्र जायसवाल अमरोहा, रमाशंकर पटेल अयोध्या जिला, राम नरेश अग्निहोत्री लखनऊ जिला, जय प्रकाश निषाद बलरामपुर, अतुल गर्ग फिरोजाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य चित्रकूट, पंकज सिंह गोरखपुर महानगर, प्रकाशपाल शाहजहांपुर जिला देवेन्द्र सिंह चैधरी हाथरस सुनीता दयाल आंवला, कमलावती सिंह मीरजापुर, नीलम सोनकर संभल, कान्ता कर्दम उन्नाव, सलिल विश्नोई प्रयागराज महानगर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद महानगर, अश्वनी त्यागी कानपुर उत्तर, अमरपाल मौर्य लखीमपुर, प्रियंका सिंह रावत मैनपुरी, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी प्रतापगढ़, डा. चन्द्रमोहन मथुरा जिला, शंकर लाल लोधी कानपुर ग्रामीण, अनामिका चैधरी औरैया, अंजुला माहौर गाजियाबाद जिला, सुभाष यदुवंश रायबरेली, देवेश कोरी श्रावस्ती, अशोक जाटव गंगापार, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जौनपुर, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, मोहित बेनीवाल वागपत, रजनीकान्त महेश्वरी शाहजहांपुर महानगर, सांसद शिव प्रताप शुक्ला वाराणसी जिला, एमएलसी विद्यासागर सोनकर फतेहपुर, अध्यक्ष पैक्स फेड सूर्य प्रकाश पाल कानपुर देहात, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबू राम निषाद शामली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय यमुनापार, पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सीतापुर, कौशलेन्द्र सिंह पटेल संतकबीरनगर, प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी शिव कुमार पाठक ने सिद्धार्थनगर में आयोजित जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार को सम्बोधित किया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें