औद्योगिक इकाइयां कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुसार संचालित हों , इसकी नियमित माॅनिटरिंग की जाए - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर नगर और लखनऊ में अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती करते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आर0एम0एल0आई0एम0एस0 में उपलब्ध  300  बेड्स  के  भवन  को  डेडिकेटेड  कोविड  अस्पताल  के रूप  में  संचालित किया जाए।


मुख्यमंत्री  आज  यहां  अपने  सरकारी  आवास  पर  आहूत  एक  उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने कोविड अस्पतालों में सभी औषधियों  एवं अन्य  मेडिकल  सामग्री की  सुचारु  उपलब्धता  बनाए  रखने  के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से जनपद स्तर पर 2 संवाद के साथ-साथ सी0एम0 हेल्पलाइन के माध्यम से भी सम्पर्क स्थापित रखते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जानकारी प्राप्त की जाए।


मुख्यमंत्री  ने  कहा  कि कोविड-19  के  संक्रमण  की  चेन  को  तोड़ने  में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा मेडिकल टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए इनसे जुड़ी कार्यवाही  को  पूरी  तेजी  से  संचालित  किया जाए। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को  गति  प्रदान करने  के लिए  आवश्यकतानुसार  अतिरिक्त  टीमें  लगाई  जाए। ज्यादा  से  ज्यादा मेडिकल टेस्टिंग करने के लिए सभी लैब्स को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए।


मुख्यमंत्री  ने  कहा  कि कोविड-19  से  बचाव  और  सुरक्षा  के  सम्बन्ध  में जागरूकता  का अभियान जारी  रखा  जाए। इसके  लिए  विभिन्न  प्रचार  माध्यमों  के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक तौर पर उपयोग किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम  के  द्वारा  लोगों  को  कोविड-19  से  सुरक्षा  तथा  यातायात  नियमों  की जानकारी दी जाए। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां  कोविड-19 की गाइड लाइंस के अनुसार संचालित हों, इसकी नियमित माॅनिटरिंग की जाए। आत्मनिर्भर भारत पैकेज का  पूर्ण  लाभ  प्राप्त  करने  के  लिए बैंक अधिकारियों  के  साथ  बैठक  करते  हुए योजनाबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।