भाजपा की नीतियो से किसान और युवा परेशान - सभाजीत सिंह


लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय गोमती नगर पहुंचे किसान बेरोजगार सशक्तिकरण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को पार्टी में शामिल कराया।


प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से समाज का हर तबका और वर्ग परेशान है। वैसे तो भाजपा सुशासन और रामराज्य का दावा करती है लेकिन इनके राज में किसान,नौजवान,बेरोजगार, व्यापारी, कारोबारी सब के सब परेशान हैं। दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा दिन रात रोजगार छीनने का काम कर रही है। नई नौकरियों पर रोक लगा दी गई और 5 साल की संविदा की नौकरी का काला कानून बनाने की साजिश की जा रही है। 


किसानों को भाजपा ने उपज का दुगना मूल्य दिलाने का वादा किया था, लेकिन नए काले कृषि कानून  बनाकर मुनाफाखोरों के चंगुल में ढकेलने और कृषि क्षेत्र व किसान को बर्बाद करने का काम कर रही है। किसानों का इस पार्टी से मोह भंग हो गया है। 


उन्होने आगे कहा की भाजपा की कृषि और किसान विरोधी नीतियों के चलते,किसान बेरोजगार सशक्तिकरण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है। पार्टी में शामिल होने वाले संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला सचिव मोहम्मद सलीम समेत सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें