दलित बालिका के साथ दरिन्दगी पर योगी सहित महिला राज्यपाल की खामोशी क्यों - अजय कुमार लल्लू


लखनऊ। हाथरस की दलित बेटी के साथ गैंगरेप और हत्या तथा परिजनों की गैर मौजूदगी में पुलिस द्वारा शव को आधी रात जलाये जाने पर दलित बेटी को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आज राजधानी में सीएम आवास का घेराव करने जा रहे उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करते हुए पुलिस ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया, जहां से प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इको गार्डेन भेज दिया गया। 


कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि - रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शव को उ0प्र0 प्रशासन ने जबरन जला दिया। जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया। पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया। घोर अमानवीयता। आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया। अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दुगुना अत्याचार किया। येागी आदित्यनाथ इस्तीफा दो। आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है।

 

इसके पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया। उन्होने कहा कि - ‘‘मैं यूपी के मुख्यमंत्री से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं -परिजनों से जबर्दस्ती छीनकर पीड़िता के शव को जलवा देने का आदेश किसने दिया? पिछले 14 दिन से कहां सोए हुए थे आप? क्यों हरकत में नहीं आए? और कब तक चलेगा ये सब? कैसे मुख्यमंत्री हैं आप’’।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के लिए बहुत ही शर्मनाक है कि एक दलित की बेटी न्याय की आस लिए मर गई। महामहिम चुप क्यों हैं उनकी चुप्पी का राज क्या है, महिला होने के नाते अभी तक उनका एक भी बयान क्यों नहीं आया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित प्रदेश के मुखिया की चुप्पी का राज क्या है? कौन जवाब देगा देश को, देश रो रहा है, बिलख रहा है। देश की बेटी सुरक्षित नहीं हैं, क्या इसी तरह की घटनाएं निरन्तर उ0प्र0 में होती रहेंगी और सरकार संवेदनहीन बनी रहेगी। आज हम मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने जा रहे थे मुख्यमंत्री के गुर्गों द्वारा लाठी-डण्डों से हमें पीटा गया और गिरफ्तार किया गया। क्या न्याय मांगने वालों पर लाठी चलाई जाएगी। क्या पीड़ित बहन के लिए संघर्ष की बात करने पर लाठी चलाकर दमन किया जाएगा। उन्होने कहा कि योगी सरकार ने इन्सानियत को शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ो, आपको इस पर बैठने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। 

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें