हाथरस की दलित बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


लखनऊ। हाथरस में दलित बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज लखनऊ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जबर्दस्त आक्रोश प्रदर्शित कर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हाथरस की दलित बेटी केा न्याय देने की मांग की।


इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चैधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव, डा0 शहजाद आलम, सिद्धि श्री, जगदीश बाल्मीकि, रफत फातिमा, रमेश मिश्रा, योगेश्वर सिंह, शाहिद अली, माया चौबे, अयूब सिद्दीकी, संजय श्रीवास्तव, प्रणव त्रिपाठी, रंजीत भारती, विकास सक्सेना, गजाला सिद्दीकी, विषम सिंह, तरुण रावत, संजय बाल्मीकि, प्रभाकर मिश्रा, अखिलेश शर्मा, मोहम्मद नूर आलम, शिप्रा अवस्थी, विभा त्रिपाठी, हाशिम अली, मोहम्मद शकील, एसके द्विवेदी, श्याम सिंह, रथीन चक्रवर्ती, सुशील कुमार, मुन्नालाल भारती, बंशीलाल लोधी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें