जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सभी योजनाएं समय से और मानक के अनुसार पूरी की जाएँ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज ‘जल जीवन मिशन: हर घर जल’ व ‘अटल भूजल योजना’ के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सभी योजनाएं समय से और मानक के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जो पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमे त्वरित गति से कनेक्शन देने की कार्यवाही भी की जाए, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बुन्देलखण्ड की सम्पूर्ण आबादी, विन्ध्य क्षेत्र की सम्पूर्ण आबादी, आर्सेनिक/फ्लोराइड तथा जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित आबादी, 08 आकांक्षात्मक जनपदों तथा शेष प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए। लक्षित क्षेत्रों में तेजी से कार्यवाही के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कह कि प्रत्येक 15 दिन पर कार्य की प्रगति की अद्यतन स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दुरूह क्षेत्रों में कठिनाइयों के साथ रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल भूजल योजना के अन्तर्गत सभी कार्याें को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा का जल संचयन करके खारे पानी की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए लोगों को जल संचयन के महत्व को बताना भी आवश्यक है। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें