जनता को भाजपा की सच्चाई बताएं कार्यकर्त्ता - नरेश उत्तम पटेल


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज फिरोजाबाद जनपद के विधानसभा क्षेत्र टूण्डलाअमरोहा जनपद की नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षोंविधानसभाध्यक्षोंविधानसभा सेक्टर प्रभारियों और अन्य प्रमुख नेताओं से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्य समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंहएमएलसी भी मौजूद थे।
     
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से सेक्टर  बूथ कमेटियों और होने वाले विधानसभा उपचुनावों के सम्बंध में संगठन स्तर पर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेकर हमें जीत हासिल करनी है क्योंकि विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इनके परिणामों का भावी राजनीति पर असर पड़ेगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने फिरोजाबाद के टूण्डला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों पर पूर्व सांसद अक्षय यादवजिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह एमएलसी उदयवीर सिंह ढाकरे तथा विधानसभाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह से वार्ता की।अमरोहा में प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने जिलाध्यक्ष निर्मोज यादवविधानसभाध्यक्ष उदयवीर सिंहपूर्व मंत्री/विधायक महबूब अली से वार्ता की। नौगावां सादात क्षेत्र के सम्बंध में पूर्व मंत्री कमाल अख्तरपूर्व मंत्री जावेद आब्दीएमएलसी परवेज तथा रेनू चौधरी से चुनाव तैयारियों पर चर्चा की।


प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तकनीक की मदद से आम कार्यकर्ता से संवाद बनाते हुए उन्हें सक्रिय रखा जाए। कार्यकर्ता सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए जनता के सुख-दुःख में साथ देने का काम करें जनता भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है। लोग परेशान हैसंकट में है।जनता को समाजवादियों से ही उम्मीद है। लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा है। नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के किसान नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें। लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव द्वारा सरकार के समय किए गए कार्यों को बताएं।
   
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सभी नेता कार्यकर्ता प्रदेश में रिक्त विधानसभा सीटों पर सम्भावित उपचुनाव और 2022 के आम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को भाजपा की झूठ और धोखे की राजनीति की सच्चाई बताएं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें