जिला स्तर की वर्चुअल वेबिनार आज से प्रारम्भ, कल प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ की वर्चुअल वेबिनार को करेगें सम्बोधित


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर पर वर्चुअल वेबिनार आज से शुरू हो गए। वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रीगण व अन्य प्रमुख नेताओं ने प.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर संवाद किया। कल 27 सितम्बर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा महानगर, डा. दिनेश शर्मा वाराणसी महानगर व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल बरेली महानगर में आयोजित वर्चुअल वेबिनार को सम्बोधित करेगें।


प्रदेश सरकार में मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने बुलन्दशहर के वर्चुअल वेबिनार में पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते कहा कि प.दीनदयाल जी ने देश को एकात्म मानववाद का चिन्तन दिया। उन्होंने कहा कि प. दीनदाल उपाध्याय एक महान विचारक और कुशल संगठक थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकात्म मानववाद व अन्त्योदय की विचारधारा पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान, पीड़ित, वंचित और शोषितों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। राज्य की योगी सरकार भी समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ लोकल्याणकारी जनहित के कार्य कर रही है।


आज प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कुशीनगर, चन्द्रिका उपाध्याय ने अलीगढ जिला, कपिल देव अग्रवाल ने मेरठ जिला, उपेन्द्र तिवारी ने सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने आगरा जिला, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने अमेठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने लालगंज, मीना चैबे ने कानपुर दक्षिण, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी ने सुलतानपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने झांसी महानगर, पूर्व प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जालौन, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने गौतमबुद्धनगर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने एटा में जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार को सम्बोधित करते हुए प. दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर संवाद किया।


कल 27 सितम्बर को प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना मुजफ्फरनगर, मुकुट विहारी वर्मा गोरखपुर जिला, रमापति शास्त्री बांदा, स्वाती सिंह मऊ, दारा सिंह चैहान गाजीपुर, आनन्द स्वरूप शुक्ला सोनभद्र, अनिल शर्मा कासगंज, महेश गुप्ता झांसी, जय प्रताप सिंह महोबा, चैधरी उदयभान सिंह फर्रूखाबाद, विजय शिवहरे इटावा, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह सहारनपुर जिला, रविन्द्र जायसवाल अमरोहा, रमाशंकर पटेल अयोध्या जिला, राम नरेश अग्निहोत्री लखनऊ जिला, जय प्रकाश निषाद बलरामपुर, अतुल गर्ग फिरोजाबाद महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य चित्रकूट, पंकज सिंह गोरखपुर महानगर, श्री प्रकाशपाल शाहजहांपुर जिला देवेन्द्र सिंह चैधरी हाथरस सुनीता दयाल आंवला, कमलावती सिंह मीरजापुर, नीलम सोनकर संभल, कान्ता कर्दम उन्नाव, सलिल विश्नोई प्रयागराज महानगर, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद महानगर, अश्वनी त्यागी कानपुर उत्तर, अमरपाल मौर्य लखीमपुर, प्रियंका सिंह रावत मैनपुरी, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी प्रतापगढ़, डा. चन्द्रमोहन मथुरा जिला, शंकर लाल लोधी कानपुर ग्रामीण, अनामिका चैधरी औरैया, अंजुला माहौर गाजियाबाद जिला, सुभाष यदुवंश रायबरेली, देवेश कोरी श्रावस्ती, अशोक जाटव गंगापार, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव जौनपुर, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, मोहित बेनीवाल वागपत, रजनीकान्त महेश्वरी शाहजहांपुर महानगर, सांसद शिव प्रताप शुक्ला वाराणसी जिला, एमएलसी विद्यासागर सोनकर फतेहपुर, अध्यक्ष पैक्स फेड सूर्य प्रकाश पाल कानपुर देहात, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम बाबू राम निषाद शामली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय यमुनापार, पूर्व प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह सीतापुर, कौशलेन्द्र सिंह पटेल संतकबीरनगर, प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी शिव कुमार पाठक सिद्धार्थनगर में जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार को सम्बोधित करेगें।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें