मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ किया घिनौना षडयंत्र - मुकेश सिंह चौहान


लखनऊ। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने भाजपा सरकार द्वारा पास किये गये किसान बिल के विरूद्ध भारत बन्द का आवाह्न किया था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसान संघर्ष समिति के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा आज बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ ऐशबाग स्थित हैदरगंज चैराहा मार्केट को बन्द कराया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल पास करके हरित क्रांति को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दास्त नहीं किया जायेगा।


इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षडयंत्र किया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को केन्द्र सरकार द्वारा चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अपने बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य को दर्शाया जाना चाहिए था जो कि नहीं लिखा गया है, जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें