मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर पुलिस ने कसा शिकंजा , 39 लाख से ज्यादा की सम्पति जब्त


मऊ। मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के अत्यंत नजदीकी व मन्ना सिंह हत्याकांड 2009 में नामजद एवं हिस्ट्रीशीटर (83 ए) रजनीश कुमार सिंह की 39 लाख 21 हजार 500 रूपये की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जनपद मऊ पुलिस द्वारा जब्त।


पिछले दो दशकों के दौरान रजनीश कुमार सिंह के द्वारा मुख्तार अंसारी व गिरोह के मुख्य शरणदाता व आर्थिक मददगार के रूप में अतिसक्रिय व अग्रणी भूमिका रही है। इनके द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से अर्जित धन से मुख्तार अंसारी गिरोह की फंडिंग लंबे समय से की जाने की भी बात प्रकाश में आई है।    



रजनीश कुमार सिंह के ग्राम परदहा में आ0स0 456 मि0 रकबा 71 एयर यानि 713 वर्ग मीटर भूखण्ड कीमत लगभग 39 लाख 21 हजार 500 रूपये की सम्पति जब्त।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें