मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखने वाले श्री सिंह सादगी की अप्रतिम मिसाल थे। केन्द्रीय ग्राम्य विकास मंत्री के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य  किये।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें