नगर निगम व वन विभाग के कर्मचारी की बेपरवाही आमजनता पर भारी


लखनऊ। थाना हुसैनगंज अंतर्गत लगभग 200 वर्ष पुराना पीपल के पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी, रिहायशी इलाके में पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में मचा हंगामा,पेड़ गिरने से आसपास के मकान हुए क्षतिग्रस्त,1 सितंबर की रात को भारी बारिश के दौरान गिरा पेड़, हालांकि पेड़ गिरने से आम जनमानस को किसी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंची, पेड़ गिरने की जानकारी आसपास के लोगों ने नगर निगम व वन विभाग के अधिकारियों को दी,जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारी आकर सिर्फ रास्ते मे लटकी डाली काट कर चले गए,आधे से ज्यादा लटका पड़ा हुआ है पीपल का पेड़,शायद किसी बड़े हादसे का इंतेज़ार कर रहा है स्थानीय प्रशासन। 3 दिन हो जाने के बावजूद नगर निगम व वन विभाग के कर्मचारी दिखे बेपरवाह,स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी मांग रहे हैं पेड़ काटने का पैसा, कई बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम व वन विभाग के अधिकारियों के कानों में नहीं रेंगा जू।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें