पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी शिद्दत के साथ लड़ेगी - वेद प्रकाश त्रिपाठी


लखनऊ। संगठन सृजन अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा ब्लाक बख्शी का तालाब स्थित फौजी ढाबे पर प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसका आयोजन निर्वतमान ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी ने किया तथा मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रभारी संगठन वीरेन्द्र चैधरी, प्रदेश कांग्रेस के सचिव-प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रदीप कोरी, स्नातक एम0एल0सी0 प्रत्याशी ब्रजेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।  


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चैधरी व सचिव प्रभारी रमेश कुमार शुक्ल, मीडिया संयोजक ललन कुमार ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आवाहन किया।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि प्रमुख कांग्रेसजनों को न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाकर बूथ स्तर तक बूथ अध्यक्ष नियुक्त किये जायेंगे और शीघ्र ही बूथ अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव को कांग्रेस पार्टी पूरी शिद्दत के साथ लड़ेगी और जिताऊ प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जायेगा।


बैठक में मतलूब रजा, आनन्द प्रताप सिंह, राम कुमार सिंह, विजय कनौजिया, संदीप वर्मा, अकबर खान सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें