प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने वितरित किये फल


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, सुषमा सिंह द्वारा जनपद मेरठ में लाॅकडाउन के सभी प्रार्थना पत्रों की पूर्व में की गयी समीक्षा एवं सरकार की महिलाओं एवं बालिकाओं की नितियों को जमीनी स्तर पर गांव-गांव तक पहॅूचाने की रूप-रेखा बनाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं 181 टीम/वन स्टाप सेन्टर, मेरठ के साथ बैठक की गयी। बैठक में  उपाध्यक्ष द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही तथा सरकार की नितियों को जमीनी स्तर पर गांव गांव पहूॅचाने हेतु संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिये गये।


 इसके उपरान्त सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रबन्ध परिषद की 43वी बैठक कुलपति की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें मा. उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, जितेन्द्र पाल सिंह सतवई, डा. अनीता लोधी राजपूत, निखिल कुमार त्यागी, अमन दयाल, डा. महेश कौशिक, मनोहर सिंह तोमर, राजीव गुप्ता संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, अतुल कुमार एवं सुशील कुमार गुप्ता वित्त नियंत्रक, आदि सदस्य उपस्थित रहें।  


उपाध्यक्ष द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय महिला शरणालय, लालकुर्ती मेरठ का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके के 70वे जन्मदिवस को ’’सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाते हुये संस्था में निरूद्ध संवासिनियों एवं बच्चों को सर्वप्रथम मास्क देते हुये शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सभी को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम में महेश कुमार कण्डवाल, उप निदेशक, महिला कल्याण मेरठ मण्डल मेरठ/ मिन्दर सिंह, उद्धार अधिकारी, मेरठ मण्डल, मेरठ/संस्था अधीक्षिका/सेन्टर मैनेजर, वन स्टाॅप सेन्टर, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें