प्रयागराज व महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की जाॅच विजलेंस के माध्यम से कराये जाएँ - मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं  भ्रष्टाचार के मामलों में और अधिक कड़ा रूख अपनाते हुये प्रयागराज के निलम्बित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिषेक दीक्षित तथा महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक, मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की जाॅच विजलेंस के माध्यम से कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुये आज यहाॅ बताया कि मुख्यमंत्री नें यह भी निर्देश दिये हैं कि निलम्बित अधिकारियों द्वारा की गयी अनियमितताओं में संलिप्त पुलिस कर्मियों की पृथक से जाॅच कर उन्हें शीघ्र दण्डित कराया जाय। शासन द्वारा इस सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक को अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें