राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा ने किया प्रदर्शन


लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस को लेकर आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा के प्रदेश अध्यक्ष बंशराज दुबे के नेतृत्व में परिवर्तन चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस में बर्बर तरीके से लाठियां भांजी और सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद सभी को इको गार्डन ले जाया गया। कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कड़ी निंदा की है। कहा कि योगी सरकार में युवाओं और बेरोजगारों को नौकरी के बजाए लाठियां मिल रही है।


आप की छात्र शाखा के प्रदेश अध्यक्ष बंशराज दुबे ने कहा कि सरकार युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपना वादा भूल गई। रोजगार देने की बात कौन कहे, यह सरकार दिनो दिन रोजगार छीनने में लगी हुई है। प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं और छात्रों पर जुमले बाजो की सरकार, भाषण बाजो की सरकार ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया। आम आदमी पार्टी छात्र विंग के कार्यकर्ताओं को बर्बर तरीके से पीटा गया और गिरफ्तार कर लिया गया।आरोप लगाया कि योगी सरकार श्मशान में दलाली खा रही है, नौकरिया छीनने के लिए 5 साल संविदा पर नौकरी का काला कानून ला रही है। सरकार ने श्मशान में दलाली को छिपाने,इस काले कानून को छिपाने के लिए परिवर्तन चौक को छावनी में तब्दील कर दिया।अपनी आवाज बुलंद कर रहे बेरोजगारों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसवाई।श्री दुबे ने कहा कि जिन नौजवानों के बल पर आप सत्तासीन हुए थे, वहीं नौजवान वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में आपका जनाजा निकालेगा, सरकार का जनाजा निकालने का काम करेगा। योगी सरकार को इस कृत्य पर शर्म आनी चाहिए।


बेरोजगारी के मुद्दे पर  प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी छात्र विंग यूथ विंग के कार्यकर्ताओं पर लखनऊ पुलिस की ओर से किये गये बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मांगने पर पुलिस की लाठियां मिल रही है। देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने के वादे को याद दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर के युवा आज बेरोजगार दिवस मना रहे हैं।वहीं इस मौके पर योगी की पुलिस द्वारा की गई बर्बरता, सरकार की नाकामी व तानाशाही को दर्शाता है। श्री सिंह ने कहा कि छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दूबे, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव,महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव सहित कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता पूर्व लाठीचार्ज किया है। उत्तर प्रदेश में अपनी आवाज उठाने वालों के खिलाफ पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है। सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या करने वाला है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें