स्व0 प्रणव मुखर्जी के निधन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शोक सभा का किया गया आयोजन


लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति एवं कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता स्व0 प्रणव मुखर्जी के निधन पर आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। शोकसभा में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व0 प्रणव मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी ने अपने राजनैतिक जीवन मे कांग्रेस संगठन और सरकार में विभिन्न पदों पर रहकर गुरूतर दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में तथा पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री से लेकर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में अपनी श्रेष्ठतम सेवाएं देश, पार्टी और सरकार को दी है। उनका चरित्र बहुत विशाल और उच्च नैतिक आदर्शों से परिपूर्ण था।


उनका जाना हर कांग्रेसी और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सब लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते है। सभा के अंत में दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।


शोक सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा  प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, वीरेन्द्र मदान, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, अनीस अंसारी, मुकेश सिंह चैहान, अजय कुमार सिंह अज्जू, तारिक सिद्दीकी, डा0 शहजाद आलम,मनोज तिवारी, सिद्धिश्री, मो0 शोएब खान आदि तमाम कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें