07 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देशन व डी0सी0पी0 (दक्षिणी) रईस अख्तर के मार्गदर्शन में तेजतर्रार इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) लखनऊ एवम् डॉ० अर्चना सिंह सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज लखनऊ के निकट पर्यवेक्षण में बीती रात्रि को चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी सचिन कुमार सिंह व डी0सी0पी0 साउथ की क्राइम टीम ने 04 शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार।


थाना सुशांत गोल्फ सिटी व डी०सी०पी० साउथ की क्राइम टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर अभियुक्तों को 07 किलो 60 ग्राम गांजा, एक कार, 04 मोबाइल फोन व 45,700/- रुपयों के साथ बरामद किया गया।


इस मामलें में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 1.राहुल यादव पुत्र चन्द्रभान यादव निवासी भवानीखेड़ा समेसी थाना नगराम लखनऊ, उम्र 21 वर्ष। 2.सनी सरोज पुत्र सुखलाल निवासी विजय नगर कटहरी बाग थाना कैण्ट जनपद लखनऊ, उम्र 20 वर्ष। 3.आदित्य पुत्र होरीलाल निवासी नई बस्ती थाना कैण्ट जनपद लखनऊ उम्र 20 वर्ष। 4.रवि पुत्र रामहरख निवासी टिकरा जुगराज थाना नगराम जनपद लखनऊ, उम्र 20 वर्ष, शामिल है।


अभियुक्तों पर निम्न धाराओं में कार्यवाही की गई, जिनमें मु०अ०सं०- 231/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ, मु०अ०सं०- 232/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ, मु०अ०सं०- 233/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ एवं मु०अ०सं०- 234/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ। धाराएँ प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें