इनामिया शातिर टप्पेबाज नकली नोटों की गडडी के साथ गिरफ्तार


लखनऊ। थाना मोहनलालगंज एवं क्राइम ब्रांच लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीन शातिर टप्पेबाज अभियुक्तों को 8 अदद मोबाइल फोन, 5000 रु0 नगद और तीन गड्डी 100-100 रु0 के नकली नोट व एक अदद टाटा सफारी गाडी एवं एक फर्जी नंबर(UP32-GB-9966)प्लेट सहित गिरफ़्तार किया गया।


संयुक्त पुलिस आयुक्त(कानून एवं व्यवस्था) नविन अरोड़ा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त(अपराध एवं मुख्यालय) नीलाब्जा चौधरी के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस उपायुक्त अपराध पी0के0 तिवारी, पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी) रईस अख्तर के कुशल हैं पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त(दक्षिणी) सुरेश चंद्र रावत व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध राज कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज प्रवीण मलिक के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला के नेतृत्व में तीन टप्पेबाज अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।


मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गनेशखेड़ा पुलिया के पास से लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। पकडे गए अभियुक्तगण शातिर किस्म के टप्पेबाज है। ये लोग मिलकर लोगों को रूपये दोगुना करने का लालच देकर उन्हें नकली नोटों को गड्डी में ऊपर व नीचे असली नोट लगाकर ठगी करते हैं। कई बार ये लोगों को अपने पास बुलाते हैं एवं कईं बार खुद जाकर उनको नकली नॉट डिलीवर कराते हैं।


अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 73/2020 धारा 406/420/471/411 IPC थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, मु0अ0सं0 599/2020 धारा 419/420/406 IPC थाना मोहनलालगंज, लखनऊ, मु0अ0सं0 482/19 धारा 392/411 IPC थाना पीजीआई, लखनऊ के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें