किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस-पार्टी के कार्यकर्ताओ ने किया धरना-प्रदर्शन


लखनऊ। किसानों की धान की फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किये जाने, लखनऊ जनपद के बन्द पड़े धान क्रय केन्द्रों को तत्काल खोलने, मलिहाबाद क्षेत्र में धान की खरीद हेतु नया क्रय केन्द्र स्थापित किये जाने, नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों की मनमानी कटौती बन्द करने, गन्ना किसानों के बकाये का तत्काल भुगतान कराये जाने, निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी को सरकार द्वारा तत्काल वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने एवं कृषक भाइयों को छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकशान को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट लखनऊ में कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।


महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की भांति लखनऊ के हमारे अन्नदाता किसानों को भी उपरोक्त समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है और उनकी उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी बार-बार सड़कों पर अपना संघर्ष करती रहेगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें