महेन्द्र सिंह टिकैत की जयन्ती पर बेटियों को आत्मरक्षा हेतु वितरित की गयी गांधी की लाठी


लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान नेता श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत की 85वीं जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश की बेटियों/महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु गांधी की लाठी का वितरण किया गया। श्रद्धेय टिकैत हमेशा किसानों की आवाज रहे एवं मरते दम तक किसानों के लिए संघर्षरत रहे।


जयन्ती और लाठी वितरण का कार्यक्रम उ0प्र0 कांग्रेस के मीडिया हाल में हुआ। कार्यक्रम में नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा ‘मोना’ मुख्य अतिथि रहीं और कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तरूण पटेल ने की और कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।


आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने महिलाओं को गांधी की लाठी वितरण किया और श्रद्धेय महेन्द्र सिंह टिकैत को स्मरण करते हुए कहाकि आज स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत और पूज्य बापू हमारे साथ भले न हों लेकिन उनके विचार, उनका संदेश और उनकी आदर्श वस्तुएं हमारी पूंजी है और समय-समय पर जब-जब संकट आता है तो हमें उनके विचारों, संदेश और उनकी अमूल्य धरोहर हमें मार्ग दिखाती है और हमारी रक्षा करती है। आज समाज में जिस तरह से प्रत्येक व्यक्ति के लिए भय पैदा किया जा रहा है। सरकार की कार्यशैली से प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। हाथरस की घटना ने प्रदेश के साथ पूरे देश को झकझोर दिया और सरकार की कार्यशैली पर सब सवाल खड़ा कर रहे हैं। सरकार अपराधियों, बलात्कारियों के साथ खड़ी है। ऐसे में हमें बापू की लाठी की आवश्यकता है। पूज्य बापू की लाठी आत्मरक्षा, आत्मनिर्भर होने का संदेश है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें