मुठभेड में तस्कर को लगी गोली, 150 किलो गांजा बरामद


नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों को लगी है। इनके पास से पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक कार में लादकर लाया जा रहा था।


अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने अधिकारिक बयान में बताया कि नोएडा सेक्टर 20 थाने की पुलिस सेक्टर 28 के पास रविवार को जांच कर रही थी। तभी एक टाटा जेस्ट कार में सवार होकर 2 लोग आते हुए दिखाई दिए।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली रवि तथा चंदन नामक तस्करों को गोली लगी है।उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें डेढ़ क्विंटल गांजा मिला है।


एडीसीपी ने बताया कि दोनों कुख्यात गांजा तस्कर हेमा के गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली कार, देसी तमंचा तथा डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें