नवरात्रि के दौरान महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान में चले विशेष अभियान - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरतते हुए महिलाओं /बालिकाओं से जुड़े प्रकरणों में गम्भीरता व शीघ्रता के साथ कार्यवाही करे।


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति गम्भीर है। प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा बनाए रखने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर एण्टी रोमियो स्क्वाॅड को निरन्तर सक्रिय रहने के निर्देश दिये।पुलिस की मौजूदगी मात्र अपराधों को नियंत्रित करने में सहायक होती है। उन्होंने पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा निरन्तर फुट पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की अपराधों के विरुद्ध ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार की गयी कार्यवाही से बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में उल्लेखनीय कमी आयी है। 


Popular posts from this blog

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।