प्रशासन निम्नस्तर पर उतर आया है - समाजवादी पार्टी


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार हो रहा है। जनता भाजपा के जिन लोकलुभावन वादों से भ्रमित हुई थी अब उनकी सच्चाई जानने लगी है। भाजपा के कुशासन का असली रंग लोग देख रहे है। छल प्रपंच के माहिर भाजपाईयों के झूठ का लबादा उतरने में अब देर नहीं लगेगी। प्रदेश में अपराधों की असाधारण वृद्धि से यह प्रदेश हत्या प्रदेश के रूप में बदनाम हो गया है। प्रदेश के गौरव से इस खिलवाड़ को लोग भूलेंगे नहीं।


हाथरस में पीड़िता के गांव जाने पर प्रशासन द्वारा एक तरफा पाबंदी लग गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमण्डल पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने उसके गांव बूलगढ़ी थाना चंदपा जा रहा था, उसको पुलिस ने बल पूर्वक रोक दिया, समाजवादी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और समाजवादी नेताओं को चंदपा थाने में गिरफ्तार कर ले जाया गया। बस से जब उन्हें थाने ले जाया जा रहा था तब बस पर पत्थरबाजी करायी गयी। प्रशासन निम्नस्तर पर उतर आया है।


पीड़िता के पक्ष में कैण्डिल मार्च निकाल रही महिलाओं के साथ भी पुलिस का रवैया उत्पीड़नकारी रहा। नौजवानों के विरोध प्रदर्शन पर तो बर्बरता से लाठीचार्ज हुआ और कई छात्र-युवा नेता घायल हुए जो अपना इलाज करा रहे हैं। कईयों को जेल भी भेजा गया है। संविधान में विपक्ष के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी है, उसे भाजपा सरकार ने मजाक बना दिया है। हाथरस में भाजपा सरकार ने सत्तापक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगाई है जबकि जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम पर रोका जा रहा है। मृतका के गांव और क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता कई दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गए हैं। भाजपा सरकार विपक्ष को कुचलने के घातक मन्सूबे से पेश आ रही है।



हाथरस में मृतका के परिजनों को शासन के आदेश पर प्रशासन ने दौड़ा दौड़ाकर मारा है। मुख्यमंत्री एक बेटी को गरिमापूर्ण जीवन तो दे नहीं सके उन्होंने उसकी सम्मानजनक अंतिम बिदाई भी छीन ली। रात्रि में रीति रिवाज के विपरीत दाह संस्कार और जलाने की जो प्रक्रिया अपनाई गई उससे अधिक शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती है। अब जनता भी ऐसे सत्ताधारियों को दौड़ा दौड़ाकर इंसाफ की चैखट तक खींच करके ले जाएगी।


राजधानी लखनऊ में आज 1090 वूमेन पावर लाइन चैराहा और विधान भवन के सामने हाथरस की घटना और प्रदेश में कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने के विरोध में समाजवादी नौजवानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और गिरफ्तारी की।


भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि जनता की आवाज को कुचलने का अहंकार जिसने पाला, उसे जनाक्रोश का सामना करना पड़ा है। युवा शक्ति ही परिवर्तन लाती है। उसको कुचलने का दुष्परिणाम सामने आता है। डाॅ0 लोहिया ने चेताया था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती है। जनता के सब्र का बांध टूटता है तो कुछ भी नहीं बचता है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें