सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत

 


श्रावस्ती।  इकौना इलाके में बौद्ध परिपथ पर आए दिन हो रहे हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। तेज रफ्तार से बेतरतीब भागते वाहन आए दिन किसी न किसी की जान लेते रहते हैं। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी पर जा रहे बैंक के गार्ड को तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही गार्ड की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


इकौना क्षेत्र अंतर्गत बैंक आफ बड़ौदा के शाखा डिंगुराजोत में 50 वर्षीय वीरेन्द्र पाठक गार्ड की नौकरी करते हैं। बहराइच जिले की विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मंहगीलाल पुरवा निवासी पाठक आज सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर पटहरिया पुल के निकट एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने ठोकर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर उनकी मौत हो गई। मृतक एक रिटायर्ड फौजी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद से वीरेन्द्र पाठक के घर मे कोहराम मचा हुआ है।


(एम० अहमद) 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें