सरोजिनी नगर धान खरीद केंद्र पर पर्याप्त साफ-सफाई न होने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी

लखनऊ। आज जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा सरोजिनी नगर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्याम प्रकाश, केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे। केन्द्र के गेट पर धान क्रय केन्द्र का बैनर लगा था तथा किसान द्वारा धान क्रय की प्रक्रिया की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान वहां धान विक्रय हेतु उपस्थित लखदीप सिंह नि0-ग्राम मेमोरा, सरोजनी नगर, लखनऊ से पूछे जाने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा केन्द्र पर 50 कुन्तल धान विक्रय हेतु लाया गया है।


उनके द्वारा सरकार द्वारा धान समर्थन मूल्य 1888 प्रति कुन्तल तथा बाजार में 1200-1300-/ प्रति कुन्तल बताया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि किसानों को पैसा समय से मिल जाता है। केन्द्र प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि कल दिनांक 19.10.2020 तक लगभग 216 कुंतल धान क्रय किया जा चुका है। केंद्र प्रभारी, श्री श्याम प्रकाश द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसानों को आॅनलाइन भुुुगतान किया जाता है। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्राॅनिक वजन मशीन का भी निरीक्षण किया, जो कि सुचारू रूप से कार्यशील पायी गयी। धान क्रय केन्द्र पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिसके सम्बन्ध में धान क्रय केन्द्र प्रभारी निर्देशित किया गया कि वह केन्द्र पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।


Popular posts from this blog

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।